मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल महिला कल्याण संगठन एवं समस्तीपुर मंडल चिकित्सा विभाग ने संयुक्त रूप से गुरुवार को इमली रोड स्थित रेल अस्पताल में महिला कर्मचारियों की चिकित्सीय जांच करवाई। उनके महिला आश्रितों की भी जांच की गई। 80 महिलाओं की जांच की गई। इनमें 35 महिलाओं में खून की कमी, बीपी, शूगर से पीड़ित पाई गई। यानी 44 फीसदी महिला कर्मचारी और उनके आश्रित बीमार मिले। रेल अस्पताल के एमओ डॉ. सालीग्राम चौधरी ने बताया कि 80 महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान 20 महिलाओं में खून की कमी, सात बीपी, तीन शूगर और पांच मोटापे की शिकार मिली। वहीं 45 महिलाएं स्वस्थ्य पाई गई। जांच में समस्तीपुर से आई डॉ. रेखा साहू और डॉ. सत्या ने महिलाओं की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.