समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- मोरवा। प्रखंड क्षेत्र के गुनाई बसही पंचायत के शराब तस्कर को डीहिया पुल के समीप गश्ती के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 44 पाउच शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान करण साहनी के पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया था इस क्रम में उसकी गिरफ्तारी हुई है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...