मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। नगर निगम आवारा कुत्तों और पशुओं को पकड़ने का अभियान चला रहा है। अब तक 2000 से अधिक कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा जा चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को भी शहर के 70 वार्डों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर टीम के द्वारा 44 कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। नसबंदी की प्रक्रिया की गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.