अमरोहा, मार्च 8 -- अमरोहा। शनिवार को जिले के 71 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड हाईस्कूल गृह विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 8127 छात्राओं के सापेक्ष 7689 छात्राएं शामिल हुईं जबकि 438 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। सचल दल ने भी केंद्रों का दौरा किया। प्रश्नपत्र सरल आने पर छात्राओं ने राहत की सांस ली। हंसते हुए चेहरे परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। वहीं पहली पाली में इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा प्रश्नपत्र की परीक्षा भी हुई। इस परीक्षा में 93 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 85 परीक्षार्थी शामिल रहे जबकि आठ परीक्षार्थी नदारद रहे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न होने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.