हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस व एएनटीएफ टीम ने तकरीबन आधा किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ दिनेश फत्र्याल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार रात पुलिस ने वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पाया कि एक युवक उन्हें देखकर भाग रहा है। पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो 435 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और बरामद माल कब्जे में लिया। आरोपी की पहचान गोपाल सिंह चिलवाल निवासी ओखलकांडा, खनस्यू के रूप में हुई है। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल मो.यासीन शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.