गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गा पूजा और दशहरा के आयोजन शांति व सुरक्षा के बीच संपन्न हों, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिलेभर में स्थापित 4330 प्रतिमाओं की सुरक्षा में 4010 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटकर जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिले के 319 स्थायी व अस्थायी विसर्जन स्थलों पर विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं 64 स्थानों पर रावण दहन और 83 जगहों पर रामलीला मंचन होगा। इन आयोजनों की सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन से लेकर थानों तक फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सिविल डिफेंस के सदस्य भी सहयोग करेंगे। यह फोर्स लगी सुरक्षा ड्यूटी में 274 उपनिरीक्षक, 1386 मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.