गोपालगंज, जनवरी 7 -- कुचायकोट। प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 432 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज मठिया नेचुआ जलालपुर के इग्नू को-ऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 234 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।जबकि 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं बेलबनवा स्थित एसकेबी डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशिकांत सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर दोनों पालियों में 198 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.