लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। एंटी नारकोटिक्स टॉस्फ फोर्स (एएनटीएफ) वाराणसी और लखनऊ कमिश्नरेट की संयुक्त कार्रवाई में गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र से एक हेरोइन तस्कर गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 430 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी बाराबंकी निवासी मोहम्मद खालीद है। पुलिस को उसकी तलाशी के दौरान सदरी के अंदर छिपाकर रखी गई 430 ग्राम हेरोइन, एक एंड्रॉयड मोबाइल और पांच सौ रुपए नकद बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बरामद पदार्थ की पुष्टि हेरोइन के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बारांबकी क्षेत्र से तस्करों से सस्ते दामों पर हेरोइन खरीदता था। उसके बाद छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर लखनऊ में खपा देता था। नशे के ...