भदोही, मार्च 25 -- भदोही, संवाददाता। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के आदेश पर वांछितों के खिलाफ पुलिस ने महाअभियान चलाया। इसी कड़ी में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 145 अभियुक्तों में से सौ के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के कदम से हड़कंप की स्थिति है। एसपी ने बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी को विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत ज्ञानपुर पुलिस ने 13, गोपीगंज ने 52 कोइरौना चार, ऊंज छह, भदोही ने 14, सुरियावां ने तीन, दुर्गागंज ने भी तीन, चौरी ने पांच, औराई ने 45 समेत कुल 145 अभियुक्तों में से कुल सौ के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा वांछित चल रहे कुल 43 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जबकि 44 अभियुक्तों ने न्यायालयों में आत्मसमर्पण किया गया। इसके अलावा 13 अभियुक्तों की अपराध में संलिप्तता गलत पायी गई। आरोपितों पर हत्या, लूट,...