गोरखपुर, अप्रैल 27 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में गर्मी का सितम जारी है। प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लगातार दिन का पारा ऊपर चढ़ रहा है। दोपहर में तेज धूप बदन झुलसा रही हैं। शनिवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क हो गया है। हवा से नमी कम हो गई है। न्यूनतम आद्रता 14 फीसदी पर आ गई है। यही वजह है कि गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। तप रही धरती से टकराकर हवा भी गर्म हो गई है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ सूरज और भी ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.