फतेहपुर, दिसम्बर 4 -- खागा। कोतवाली पुलिस ने बीते 28 सितंबर को कम्पोजिट विद्यालय खासमऊ में टैबलेट चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार चोरों को दबोच लिया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 43 टैबलेट भी बरामद कर लिए गए हैं। आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। कम्पोजिट विद्यालय खासमऊ से 43 टैबलेट चोरी होने के बाद एक अक्टूबर को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में थी। गुरूवार को सुबह सवा दस बजे मुखबिर की सूचना पर महिचा मंदिर चौकी प्रभारी राहुल पाण्डेय व उनकी टीम ने संवत पुलिया से खासमऊ की ओर जाने वाले मार्ग पर अभय सिंह (22) पुत्र पुत्तन सिंह, अभिषेक (18) पुत्र सुनील कुमार, मुकेश कुमार उर्फ बमबम (21) पुत्र दयाराम व शिवा उर्फ लल्लू (20) पुत्र संतोष निवासी खासमऊ थाना खागा को रोक कर उनकी तलाशी ली ...