लखीसराय, मई 27 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गया शेरघाटी में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रूप में तैनात प्रभाकर कुमार ने पदोन्नति के बाद सोमवार को लखीसराय के 43वें एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम कार्यालय सभागार में सोमवार को पूर्व एसडीएम चंदन कुमार को समारोह पूर्वक विदाई दिया गया। जबकि नए एसडीएम के रूप में प्रभाकर का स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम ने बताया कि जिले में सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजना को लाभुक तक पहुंचाने एवं विधि व्यवस्था को मेंटेन करते हुए जिले में शांति कायम रखने का प्रयास करेंगे। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरकर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची अपडेट के साथ चुनाव से संबंधित हर तैयारी की समीक्षा करेंगे। उनका काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.