हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य के 426 लंबे समय से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग की। इस मांग को लेकर बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर इस लंबित समस्या के समाधान की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री एलडी पाठक, अशोक गौड़, पीसी जोशी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...