सीतामढ़ी, जनवरी 14 -- परिहार। प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा पर अवस्थित सशस्त्र सीमा बल 51वीं बटालियन सिरसिया बीओपी कैंप के जवानों ने सोमवार को सियसिया-उसरैना बॉर्डर से 420 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं एक बाइक को भी जब्त किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान बेला थाना क्षेत्र के ही सिरसिया बाजार निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई है। एसएसबी ने जब्त शराब,तस्कर व बाइक को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि मामले में उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत सीतामढ़ी में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.