लखनऊ, फरवरी 20 -- इटौंजा, संवाददाता। बीकेटी की ग्राम पंचायत दुघरा में शुक्रवार को कोटेदार के चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। ग्रामीणों में कोटेदार के चुनाव को लेकर उत्साह का आलम यह रहा कि 744 मतदाताओं में से गांव के 743 ने कोटेदार के चुनाव के लिए वोटिंग में हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने वोटों के माध्यम से मंजरी वर्मा को अपना कोटेदार चुना। इटौंजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुघरा में पूर्व कोटेदार गोबरे का निधन हो गया था। इस कारण यहां का कोटा दूसरी ग्राम पंचायत सुल्तानपुर से जोड़ दिया गया था, जिस कारण से ग्रामीणों को राशन के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। कोटेदार के चुनाव के लिए पंचायत सचिवालय पर सुबह से ही ग्रामीणों की लम्बी लाइन लग गई थी। कोटेदार के लिए पांच महिलाएं मैदान में थीं। वोटिंग के दौरान ग्राम पंचायत के 744 वोटरों में से 743 लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.