लखीसराय, जनवरी 13 -- चानन। निज संवाददाता चानन पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर किए गए छापेमारी अभियान में तितायचक निवासी ओमप्रकाश पासवान के पुत्र अमित पासवान को 42 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना अध्यक्ष रश्मिरथी ने कहा कि पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक चलाए गए छापेमारी अभियान में मानपुर गेट के निकट से महुआ शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...