बुलंदशहर, मई 29 -- प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर अवैध निर्माण पर लगातार जेसीबी चल रही है। अब 42 बीघा में अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई है। जहांगीराबाद और शिकारपुर में टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। बीकेडीए सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि जहांगीराबाद के प्रथम माईलस्टॉन, औरगाबाद रोड पर बृजेश सिंह के स्थल पर करीब तीन बीघा, गांव वहीपुर व गहना गोवर्धनपुर पर सुरेन्द्र दीक्षित एवं आनंद सिंघल द्वारा 12 बीघा में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा शिकारपुर में तहसील परिसर की बाउंड्रीवाल के रास्ते पर करीब आठ बीघा भूमि पर शुभम सिंघल, गांव सरगांव पर सरस्वती विद्या मंदिर के आगे आनंद कुमार सिंघल द्वारा करीब 15 बीघा भूमि पर और पेट्रोल पंप के निकट करीब तीन से चार बीघा में सचिन जैन द्वारा विकसित की जा रही अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.