बुलंदशहर, फरवरी 9 -- खुर्जा। बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि बिना मानचित्र स्वीकृति के कुछ भी निर्माण वैध नहीं है। इसी के चलते प्राधिकरण की टीम लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। सोमवार को खुर्जा प्रवर्तन दल की ओर से एनएच 34 पर वाजिदपुर गांव के पास बबला की ओर से 19 बीघा जमीन, नगला शेखू पर बबला की ओर से तीन बीघा जमीन, नगला शेखू पर राहुल चौधरी की ओर से 23 बीघा जमीन पर हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा झमका पहासू रोड पर शिवम की ओर से चार बीघा, खुर्जा बाइपास पर महावीर की ओर से पांच बीघा, रामदत्त की ओर से दस बीघा में, गांव बगराई के पास मोहम्मद इरफान की ओर से पांच बीघा, झमका बाइपास रोड पर इंद्रपाल व सुरेंद्र की ओर से पांच बीघा, ब्रजेश शर्मा और पवन चौधरी की ओर से पांच बीघा जमीन पर हुए अवैध निर...