मुरादाबाद, सितम्बर 21 -- मुरादाबाद। क्वार के महीने में जेठ के महीने जैसी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। रविवार को चिलचिलाती धूप और उमस के बीच दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मानसून के निष्क्रिय हो जाने के बावजूद इसके असर से वातावरण में बढ़े हुए नमी के स्तर की वजह से 42 डिग्री सेल्सियस जितनी गर्मी महसूस की गई। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से तड़के और सुबह के समय भी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार से पांच दिनों में मौसम सामान्यत: साफ बना रहेगा। दिन और रात के तापमान में और बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.