सोनभद्र, फरवरी 8 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मोरवा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। शनिवार शाम 42 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार 7 फरवरी को मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की स्कूटी से हेरोइन बिक्री को जा रही है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी करते हुए संदेह के आधार पर लाल रंग की स्कूटी रोकी। स्कूटी चला रही महिला फुलकुमारी बसोर उम्र 31 वर्ष निवासी डिबुलगंज,थाना अनपरा एवं पीछे बैठा युवक अब्दुल इस्मत बेग उम्र 26 वर्ष निवासी सोलंग, थाना मोरवा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई...