लखनऊ, जनवरी 2 -- प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में एक हजार लोगों की क्षमता वाले प्रेक्षागृह व पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की ओर से इस कार्य के लिए 42 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों, शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रेक्षागृह की सुविधा मिल सकेगी। राजधानी स्थित प्रादेशिक स्टाफ प्रशिक्षण एवं शोध केंद्र में शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के तहत छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाता है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए सीआईटीएस प्रमाण पत्र जरूरी होता है। फिलहाल, यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रेक्षागृह के साथ-साथ पार्किंग की भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। अभी पार्किंग न होने से छात्र व बाहर से आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.