मुरादाबाद, जनवरी 28 -- नगर निगम आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को नगर निगम द्वारा कंट्रोल रूम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर अलग-अलग वार्डों से 42 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को एबीसी सेंटर भेजा गया। नसबंदी के बाद तीन से चार दिनों तक डॉक्टर के देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद सभी कुत्तों को उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...