सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- सिद्धार्थनगर। उप्र मदरसा बोर्ड परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में 419 परीक्षार्थियों ने सख्ती की वजह से परीक्षा नहीं दी। आठ परीक्षा केंद्रों पर सोमवार से परीक्षाएं शुरू हुई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि पहली पाली में सेकंड्री की परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 2675 परीक्षार्थियों को शामकल होना था लेकिन 2333 ने ही परीक्षा दी। 342 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में सीनियर सेकंडरी की परीक्षा में 1146 में से 1069 ने ही परीक्षा दी। 77 ने परीक्षा छोड़ दी। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आठ परीक्षा केंद्र पर आयोजित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...