अलीगढ़, जनवरी 30 -- महानगर की तर्ज पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत जिले में पांच सौ गांवों का किया गया था चयन n राकेश तिवारी अलीगढ़। महानगर की तर्ज पर गांव में भी डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था अलीगढ़ में दो साल पहले शुरू की गई थी। शुरूआत कुछ चुनिंदा गांव से हुई। इसके बाद आकड़ा 81 गांव तक पहुंचा। अक्टूबर 2025 से पहले 81 गांव में डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था लागू थी। करीब 50 लाख रुपये यूजर चार्ज आया था। नवंबर 2025 में 419 गांवों में डोर टूर डोर व्यवस्था लागू की जानी थी, लेकिन वह काम पूरा नहीं हो पाया। स्थित यह है गांवों में डोर टू डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था धराशायी हो गई है और गांवों में सड़क किनारे कूड़ा डंप हो रहा है। अलीगढ़ के 500 गांवों का चयन किया डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए गया था। जिमसें 81 गांवों में व्यवस्था शुरू...