बाराबंकी, जनवरी 27 -- रामसनेहीघाट। नगर पंचायत क्षेत्र के आवास विहीन सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्की छत उपलब्ध कराई जाएगी। यह बात खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब के सिर पर उसका अपना मकान हो और कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में अब तक करीब चार करोड़ आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। नगर पंचायत रामसनेहीघाट में इस बार 389 व दरियाबाद के 22 पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत पत्र किए गए हैं। जबकि इससे पूर्व नगर पंचायत में 1200 लोगों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है। स्वीकृत पत्र वित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.