बोकारो, नवम्बर 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह स्थित हॉली क्रॉस विद्यालय में रविवार को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय रेल प्रबंधक विनीत कुमार थे। मुख्य अतिथि ने ऋतिका यादव व जॉय अर्पित टोप्पो को मशाल प्रदान कर खेल प्रारंभ करने की अनुमति दी। रेल प्रबंधक कुमार ने कहा कि जीवन में अनुशासन, कठिन परिश्रम, लक्ष्य और उ‌द्देश्य पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। प्राचार्य डॉ. सिस्टर कीर्ति किरण ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा अपनी ऊर्जा और कर्मठता से विद्यालय परिवार का नाम रोशन करेंगे। अनुशासन के साथ खेल भावना विकसित करेंगे। प्रतियोगिता में उत्साह वर्धन करने में वि‌द्यालय की प्राचार्य सिस्टर डॉ कीर्ति किरण, विद्यालय प्रबंधक सिस्टर शैनी वर्गीस, उपप्राचार्या सिस्टर केविन, क्रीडा शिक्षक अनिल कुमार, मृणाल...