प्रयागराज, अगस्त 20 -- अमृत भारत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा करने के लिए यात्रियों को थोड़ी सी जेब ढीली करनी पड़ेगी। अभी दिल्ली रूट पर अधिकांश ट्रेन में स्लीपर का किराया 390-395 रुपये है लेकिन अमृत भारत में 410 यात्रियों को चुकाने होंगे। यानी 45 से 50 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा। ट्रेन नंबर 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार और गुरुवार को गया से शाम 4:30 बजे चलकर सूबेदारगंज में रात 10:50 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 13698 दिल्ली-गया अमृत भारत ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे दिल्ली से चलेगी और रात 1:05 बजे सूबेदारगंज आएगी। 22 अगस्त को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.