कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दादा नगर में चतुर्थ नानचाकू चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें उप्र की टीम ने सर्वाधिक पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हरियाणा और तीसरे स्थान पर ओडिशा की टीम रही। एसोसिएशन के महासचिव बाबुल वर्मा ने बताया कि सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में उप्र के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 41 स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। नानचाकू के विभिन्न वर्ग में उप्र का दबदबा रहा। हरियाणा की टीम ने 17 और ओडिशा की टीम ने 14 स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के दौरान हुई रेफरी परीक्षा में भी उप्र के रेफरी ने नानचाकू खेल कौशल का प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण की। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...