भागलपुर, फरवरी 17 -- केके गौरव की रिपोर्ट भागलपुर। रेल यात्रा के दौरान छूटे लगेज रेल पुलिस के लिए अब मुसीबत होने लगी है। दरअसल, रेल यात्रा के दौरान जल्दबाजी या भूलवश छूटा यात्रियों का सामान अब रेलवे पुलिस (जीआरपी) के लिए सिरदर्द बन गया है। प्रदेश के 41 रेल थानों के मालखानों में वर्तमान में लगभग 84 हजार के करीब लावारिस बैग जमा है। ताज्जुब की बात यह है कि महीना बीत जाने के बाद भी इन सामान का कोई दावेदार सामने नहीं आ रहा है। हालात यह है कि थानों में अब पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। लावारिस सामान के रखरखाव में भी संबंधित थाना के पुलिसकर्मी को कई तरह की तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेल पुलिस की तरफ से प्रतिदिन यात्रियों से अपील की जाती है कि अपने बैग पर नेम टैग और फोन नंबर जरूर लगाएं। मालखानों में जगह की कमी, थानों में अमानत का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.