गोरखपुर, दिसम्बर 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस पर शनिवार को यांत्रिक कारखाना में रक्तदान शिविर में 41 रेल कर्मियों ने रक्तदान किया। कारखाना प्रशासन की तरफ से आयोजित शिविर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रक्त कोष पैथोलॉजी विभाग प्रभारी मीनाक्षी मिश्रा टीम सहित मौजूद रहीं। मुख्य कारखाना प्रबंधक डॉ सुनील कुमार शर्मा और सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिया। मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे, मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अनिल निषाद, मुख्यालय मंडल अध्यक्ष प्राण शाही, शक्ति सिंह, विभेष सिंह, अखंड प्रताप सिंह, शिवा सोनकर, अनिल यादव, विशाल त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश शर्मा, अंकीत श्रीवास्तव, परवेज आलम, नितेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...