गोरखपुर, फरवरी 23 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। भुसवल विकास मंच के तत्वावधान में रक्तदान शिविर में क्षेत्र के युवाओं एवं नागरिकों ने कुल 41 यूनिट रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शिविर में वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट जेपी सिंह के मार्गदर्शन में शिविर आयोजित किया गया। संचालक मनीष सिंह ने बताया कि भुसवल विकास मंच समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ओम प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, गौरव सिंह, याकूब अली, गौरव गुप्ता, शुभम, सच्चिदानंद सिंह, यशपाल सिंह, विनोद सिंह, विनय सिंह, विश्व विजय सिंह, रोहित गुप्ता, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...