जमशेदपुर, जनवरी 1 -- अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से मंगलवार को बिष्टूपुर स्थित सिक्योरिटी क्लब हाउस, गरमनाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छह प्रतिभाओं और 41 विशिष्ट महिलाओं को विभिन्न नारीशक्ति सम्मानों से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि के रूप में ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह तथा सम्मानित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह और डॉ. मंजूरानी सिंह उपस्थित थे। लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सरयू राय ने कहा कि भगवान विष्णु के अधिकांश अवतार क्षत्राणियों की कोख से हुए हैं। क्षत्राणियां केवल परिवार तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी समर्पित रहती हैं। वीरांगना महासभ...