कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। केडीए के दो प्रवर्तन जोनों में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई। जहां जोन एक-बी के प्रतापपुर हरी, भगवानपुरवा और कटरी ख्यौरा में 21 बीघे में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग समेत अवैध पक्के निर्माण बुलडोजर से ढहा दिए गए वहीं प्रवर्तन जोन तीन के पिपरौली गांव में 20 बीघा जमीन पर की जा रही प्लॉटिंग के साथ ही सड़क, पिलर, बिजली के पोल और ड्रेनेज सिस्टम को ध्वस्त कर दिया गया। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल एवं सचिव अभय कुमार पांडेय के निर्देश पर सबसे पहले प्रतापपुर हरी में प्रकाश और नरायण समेत अन्य लोगों द्वारा नौ बीघा जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ढहाया गया। भगवानपुरवा में आठ बीघा जमीन पर दो लोगों द्वारा की गई प्लॉटिंग तोड़ी गई। कटरी ख्यौरा में चार बीघा जमीन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.