गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना एक बाइक सवार को इतना भारी पड़ा कि जुर्माने की राशि सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऐसी बाइक को पकड़ा है जिस पर चार लाख 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना बकाया था। बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान न करने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड (जब्त) कर लिया है। चेकिंग के दौरान खुला जुर्माने का पिटारा गुरुवार को पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में डुंडाहेड़ा बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान जोनल अधिकारी एएसआई अशोक की टीम ने एक संदिग्ध बाइक को रुकवाया। जब मशीन के जरिए वाहन का रिकॉर्ड खंगाला गया, तो पुलिसकर्मी भ...