सिद्धार्थ, फरवरी 15 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रयास से शासन ने पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक की कुल 41 परियोजनाओं को मरम्मत व नवीनीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह कार्य सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत के हैं। इन सड़कों के बनने से क्षेत्रीय लोगों को काफी सुविधा होगी। शासन ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक के तहत 705.68 लाख रुपये से बनने वाली 41 परियोजनाओं के मरम्मत व नवीनीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। प्रांतीय खंड की 330.62 लाख की लागत से बनने वाली 19.80 किमी लंबी 18 सड़कें व निर्माण खंड एक से 375.06 लाख की लागत से बनने वाली 22.09 किमी लंबी 23 सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों के बनने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, सुगम यात...