मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मीनापुर। रामपुरहरि थाना क्षेत्र से लापता किशोरी को रामपुरहरि पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। वह 41 दिन से लापता थी। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को घर से दवा लेने किशोरी निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। पिता ने रामपुरहरि थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...