मधुबनी, नवम्बर 28 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। शुक्रवार दोपहर को रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बटौआ गांव के एक धान खेत में 62 वर्षीय महिला के लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार को ही अररिया संग्राम में धान के खेत मे अज्ञात लाश मिली थी जिसकी खोजबीन की जा रही है। बटौआ गांव के खेत मे मिली लाश पूरी तरह विकृत थी। सिर्फ कंकाल दिख रहा था। चमड़ा गल चुका था। धान काटने के लिए गए मजदूरों की नजर लाश पर पड़ी तो सूचना पुलिस के पास पहुंची। लाश के उंगली में एक अंगूठी थी और गले में एक माला थी। इसी के बूते पर पहचान शुरू हो गई। कुछ ही देर में लाश की पहचान महरैल गांव वार्ड नंबर 7 निवासी गौरी शंकर झा उर्फ बाबू साहब झा की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई। अंगूठी और माला से परिजनों ने पहचान कर ली। कुछ सड़े गले कपड़े भी पहचान में सहयोग दे रहे थे। यह लाश बटौआ गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.