बदायूं, जून 11 -- बदायूं, संवाददाता। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं लू के थपेड़ों ने शरीर को झुलसा दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले कई दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को भी सुबह से गर्मी ने हालत खराब कर दी और घरों से निकलते ही लू के थपेड़ों से शरीर झुलसने लगा। इससे लोग घरों से केवल जरूरी कार्य के लिए ही निकले और सड़कों पर लोग काफी कम दिखाई दिए। वहीं घरों में भी लोग गर्मी से बेचैन रहे हैं, कूलर, पंखा और एसी काम नहीं आये हैं। पंखा गर्म हवा पंखते रहे और एसी ने भी राहत नहीं दी है। दिनभर जैसे-तैसे गुजरा है रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। बतादें कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी ह...