नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 7 फरवरी को तेज उछाल जरूर देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद ये दोनों कीमती धातुएं अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे हैं। MCX पर सोने का भाव अपने ऑल-टाइम हाई Rs.1,93,096 (29 जनवरी) से करीब 23 फीसदी नीचे है। वहीं चांदी की कीमत भी अपने रिकॉर्ड स्तर Rs.4,20,048 प्रति किलो से लगभग 40 फीसदी कम चल रही है। शुक्रवार को MCX गोल्ड अप्रैल फ्यूचर्स करीब 2 फीसदी चढ़कर Rs.1,55,374 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि MCX सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में करीब 3 फीसदी की तेजी आई और यह Rs.2,50,300 प्रति किलो पर बंद हुआ। यह तेजी शॉर्ट कवरिंग और नए हेजिंग सौदों की वजह से आई।क्या है डिटेल अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी कीमती धातुओं में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। स्पॉट गोल...