बेगुसराय, जनवरी 4 -- साहेबपुरकमाल। पटना मद्य निषेध इकाई से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र के रजा पेट्रोल पंप के समीप घेराबंदी कर एक हाईवा में लादकर लायी जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके पर हाईवा चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पुलिस को उक्त सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते एनएच-31 पर नाकाबंदी कर जब हाईवा की जांच की गई तो लगभग 4000 लीटर शराब बरामद हुई। बताया कि चालक की पहचान जमुई जिला निवासी स्व. दामोदर यादव के 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार यादव के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान चालक से जानकारी मिली है कि शराब बांका की ओर से लायी जा रही है। बताया कि शराब माफिया की पहचान की जा रही है। चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...