बेगुसराय, जनवरी 10 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। शहीद दिनेश प्रसाद सिंह स्मृति खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवें दिन सिमरिया भोलास्थान स्थित दिनकर स्टेडियम में शनिवार को 400 मीटर और 1600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। दिनकर पुस्तकालय, सिमरिया के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में सिमरिया एक, सिमरिया दो और अमरपुर पंचायत के कुल 25 प्रतिभागी चयनित हुए। 400 मीटर दौड़ के सीनियर समूह के बालक वर्ग में शिवम कुमार, अंकित कुमार व रिशू राज और बालिका वर्ग में सृष्टि कुमारी, प्रियंका कुमारी व अन्नुप्रिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर समूह के बालक वर्ग में सोनू कुमार, आयुष कुमार व रितिक राज और बालिका वर्ग में अभिलाषा कुमारी, निशम कुमारी व मानसी कुमारी ने क्रमश...