नई दिल्ली, मार्च 11 -- भारतीय जनता पार्टी के केरल इकाई के नेता पीसी जॉर्ज ने ईसाई माता-पिता को अपनी बेटियों की शादी 24 साल से पहले करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने 'लव जिहाद' को लेकर भी समुदाय को चेतावनी दी है। इससे पहले भी जॉर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में घिर गए थे। उन्होंने गिरफ्तार तक कर लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूंजार से पूर्व विधायक जॉर्ज ने ईसाई समुदाय के लोगों से अपनी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र होने से पहले करने के लिए कहा है। रविवार को पाला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं।' उन्होंने कहा, 'कोट्टायम की मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई हैं। सिर्फ 41 ही उनमें से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.