शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव सत्र 2025-26 के दूसरे दिन जीएफ कॉलेज मैदान पर विभिन्न आउटडोर स्पर्धाएं आयोजित की गईं। ट्रैक एंड फील्ड और टीम खेलों में छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। एथलेटिक्स में 400 मीटर दौड़ में आशा देवी प्रथम, प्रियम द्वितीय और नैन्सी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में मानसी तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रांसी दूसरे स्थान पर रहीं। अन्य ट्रैक स्पर्धाओं में 200, 800 मीटर दौड़ के साथ भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो और लंबी कूद प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। टीम खेलों में क्रिकेट मुकाबले में अदिति मिश्रा की टीम विजेता बनी। रस्साकशी प्रतियोगिता में सौम्या शुक्ला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। स्लो साइकिल रेस में अंजलि प्रथम, अर्चना द्वितीय और खु...