प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। डॉल्फिन पब्लिक स्कूल छीटपुर में सोमवार को डॉल्फिन फिएस्टा के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कक्षा 9 से 12 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रमन हाउस के अरशद शेख प्रथम, टैगोर हाउस के मो. आयान द्वितीय और अशोक हाउस के अखलाक अहमद तृतीय रह। बालिका वर्ग में अशोक हाउस की स्वाति सिंह प्रथम, रमन हाउस की नैना यादव द्वितीय और टैगोर हाउस की खुशबू बानों तृतीय रहीं। प्रबंधक अनिल त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मनोज कुमार, संयोजक संजय पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.