शामली, जनवरी 2 -- पावटीकलां ग्राम पंचायत की मतदाता सूची से लगभग 400 मतदाताओं के नाम कटने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। ग्राम प्रधान पति जावेद के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि हाल ही में प्रकाशित ग्राम पंचायत की अंतिम मतदाता सूची में उनके गांव के करीब 400 मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। आरोप है कि बूथ लेवल अधिकारी द्वारा लापरवाहीपूर्वक अपने कार्यालय में बैठकर मतदाता सूची तैयार की गई, जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीणों के नाम सूची से बाहर रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्राम पंचायत चुनाव प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वे शिकायत कर चुके हैं, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.