हल्द्वानी, फरवरी 16 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में रविवार को एनसीसी सी सर्टिफिकेट की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें काशीपुर, रामनगर गर्ल्स बटालियन, हल्द्वानी, रूद्रपुर, नैनीताल, भीमताल, रानीखेत आदि के 400 कैडेट शामिल हुए।परीक्षा में एनसीसी आर्मी और नेवल एनसीसी कैडेट सम्मलित हुए l इससे पूर्व शनिवार को नेवल एनसीसी के 68 और आर्मी एनसीसी के 332 कैडेटों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा दी थी। सीओ कैप्टन चंद्र विजय सिंह, प्रो. मेजर एचसीएस बिष्ट, कर्नल एमके कांडपाल, कर्नल रोहित आदि मौजूद रहे|
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.