मुजफ्फरपुर, जनवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 40 हजार से अधिक स्कूलों में नए तरीके से विद्यालय शिक्षा समिति का गठन होगा। इसके लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। स्कूलों में बनने वाली शिक्षा समिति में 17 की बजाय अब 18 सदस्य होंगे। साथ ही हर कोटि के बच्चों की मां भी समिति में होंगी। इसको लेकर सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय को निर्देश मिला है। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से इसको लेकर फॉर्मेट जारी किया गया है। समिति का चयनित कार्यकाल तीन साल का होगा। हर तीन साल के बाद फिर नए अभिभावक इसमें शामिल होंगे। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि अलग-अलग कोटि के बच्चों की मां ही इसमें सदस्य होंगी। मां के नहीं रहने पर ही पिता को समिति में शामिल किया जाएगा। हर स्कूल को समिति गठन करने के साथ ही संबंधित बच्चे का नाम, पता स्कूल के बोर्ड पर लगाना होगा और ...