बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सदर अस्पताल में सोमवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की 40 टीम के स्वास्थ्य कर्मियों को 30 तरह की बीमारियों के पहचान और उसके इलाज का प्रशिक्षण दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों की स्क्रीनिंग, बीमारी की पहचान और उनके इलाज में पूरा सहयोग करें। मौके पर डीएस डॉ. राजीव रंजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल, आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार पटेल व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...