उरई, दिसम्बर 19 -- कदौरा। ब्लाक कार्यालय में स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति सशक्त करने के उद्देश्य से सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 40 स्वयं सहायता समूहों को 59 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया। इसमें आर्यावर्त बैंक परासन द्वारा सर्वाधिक 28 लाख रुपये का ऋण स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य बैंकों इंडियन बैंक कदौरा, भारतीय स्टेट बैंक बबीना, इंडियन बैंक अकबरपुर, आर्यावर्त बैंक कदौरा आदि ने भी समूहों को उनकी पात्रता के अनुसार ऋण स्वीकृत किया। कैंप के दौरान अकबरपुर इटौरा के इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेन्द्र वर्मा ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण के फायदे बताए। ब्लॉक मिशन मैनेजर अजय कुमार ने उत्साहबर्धन किया। प्रबंधक अजय कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.