मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शीतलहर के बीच रविवार को निगम के स्तर से शहर में 40 स्थानों पर अलाव जलाया गया। स्टेशन रोड, माड़ीपुर चौक, कलमबाग चौक, पक्की सराय चौक, सरैयागंज टावर चौक, हाथी चौक, जिला स्कूल चौक, मिठनपुरा चौक व अन्य स्थानों पर देर शाम तक निगम की टीम ने लकड़ी उलपब्ध कराई। उप नगर आयुक्त अमित कुमार के मुताबिक निगम की ओर से संचालित सभी आठ आश्रय स्थलों में भी नियमित रूप से अलाव के लिए लकड़ी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...